कोल: AMU में लीनियर अल्जेब्रा में बड़ी संख्या में छात्र फेल, रीचेकिंग की मांग करते हुए छात्रों ने किया प्रदर्शन
Koil, Aligarh | Jul 16, 2025 अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के बीएससी फाइनल ईयर के छात्रों ने लीनियर अल्जेब्रा विषय की उत्तर पुस्तिकाओं की रीचेकिंग की मांग को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बताया गया कि हाल ही में हुए बैकलॉग एग्जाम में 58 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से केवल 8-9 छात्र ही पास हो सके। बाकी छात्रों को शून्य या एकल अंक दिए गए ।