कोल: नगला मेहताब में रास्ते में दबंग ने युवक के चेहरे पर ब्लेड से किया हमला, CCTV आया सामने
Koil, Aligarh | Jul 16, 2025 अलीगढ़ के थाना देहलीगेट इलाके के नगला मेहताब की है।जहां दबंग के द्वारा रास्ते में रोककर एक युवक के चेहरे पर ब्लेड से हमला कर दिया गया। जिसके कारण युवक बुरी तरह से घायल हो गया। इधर पुलिस ने घायल को मेडिकल परीक्षण व उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा,और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया।घायल युवक का आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा मामूली धाराओं में दर्ज किया।