कोल: अलीगढ़ में दबंगों का आतंक, युवक पर ब्लेड से हमला, हमलावर CCTV में कैद हुए
Koil, Aligarh | Jul 16, 2025 आपको बता दे जनपद अलीगढ़ के देहली गेट थाना इलाके के नगला मेहताब में एक युवक पर दबंगों ने ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे युवक का चेहरा बुरी तरह से घायल हो गया। हमलावरों ने युवक को रास्ते में घेरकर पीटा और ब्लेड से वार किया। घटना का CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें हमलावरों की करतूत कैद हुई है।पुलिस ने 3 ज्ञात और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की है।