कांके: हरमू रोड के पास छात्रों से भरा ऑटो पलटा, कई छात्र घायल
Kanke, Ranchi | Jun 17, 2026 हरमू रोड के पास बुधवार सुबह करीब आठ बजे छात्रों से भरा ऑटो पलट गया जिसमें कई छात्र घायल हो गए हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए और छात्रों को ऑटो से बाहर निकाला। छात्रों के पहचान पत्र के आधार पर अभिभावकों को सूचना दी गई, जिसके बाद वे घटनास्थल पहुंचे और घायल छात्रों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए।