कैराना: कैराना के रामड़ा गांव में दो पक्षों के बीच संघर्ष, महिला व दिव्यांग समेत चार लोग हुए घायल
कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव रामड़ा में गफ्फार की परचून की दुकान के बाहर अभद्रता करने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और पथराव हुआ, जिसमें एक पक्ष के जाहिदा, राशिद व साहिब और दूसरे पक्ष के दिव्यांग कय्यूम घायल हो गए। यह मामला गुरुवार प्रात: करीब 11 बजे का बताया जा रहा है।