श्री सुरेन्द्र नाथ तिवारी, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण के निर्देशन में थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र में भारी पुलिस बल का फ्लैग मार्च, मिश्रित आबादी व संवेदनशील इलाकों पर रखी गई कड़ी नजर ।
आज दिनांक 02.07.2026 को क्षेत्र में शांति, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज पुलिस उपायुक्त ग्रामीण (DCP) श्री सुरेन्द्र नाथ तिवारी के कुशल निर्देशन में भारी पुलिस बल द्वारा वृहद पैदल गश्त और फ्लैग मार्च किया गया ।
यह अभियान विशेष रूप से आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और संवेदनशील इलाकों को ध्यान में रखकर चलाया गया, जहाँ पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये ।
प्लैग मार्च में शामिल मुख्य अधिकारी:
सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए इस फ्लैग मार्च में निम्नलिखित अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे:
सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार
थाना प्रभारी, लोनी बॉर्डर
थाना प्रभारी, लोनी
थाना प्रभारी, अंकुर विहार
थाना प्रभारी, ट्रोनिका सिटी
थाना प्रभारी, भोजपुर
थाना प्रभारी, निवाड़ी
फ्लैग मार्च के मुख्य बिंदु और उद्देश्य:
मिश्रित व संवेदनशील इलाकों पर ध्यान: अभियान के दौरान मिश्रित आबादी वाले और संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी नजर रखी गई ताकि किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो ।
सुरक्षा का भाव पैदा करना: इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आम जनता, स्थानीय निवासियों और व्यापारियों के मन में सुरक्षा का भाव पैदा करना और उपद्रवी तत्वों में कानून का डर बनाना है ।
जनता से संवाद: अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से बातचीत की और उन्हें आश्वस्त किया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर है ।
इस फ्लैग मार्च में उच्चाधिकारीगण के साथ करीब 300 पुलिस कर्मी, क्यूआरटी व पीएसी बल मौजूद रहा ।
@Uppolice