बरेली: बरेली में युवक के लापता होने से मचा हड़कंप, बहन ने कहा- चोरी कबूल कराने के लिए दी गई थर्ड
बरेली के थाना भमोरा क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक को चोरी कबूल कराने के आरोप में घर से उठाने और फिर रहस्यमय तरीके से गायब करने का आरोप लगा है। दिल्ली के बुराड़ी की रहने वाली स्वाति ने SSP बरेली से शिकायत करते हुए बताया कि उसके भाई विशाल को गांव सिंधा निवासी विनोद तोमर, सुकून और प्राची तोमर कथित तौर पर घर से पकड़कर ले गए।