चायल: सराय अकील में होली और रमजान को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त, कस्बे के प्रमुख भी पहुंचे
कौशाम्बी। आगामी होली और रमजान पर्व को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना सराय अकील पुलिस ने कस्बे में व्यापक पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दिनांक 27 फरवरी 2026 को शाम पाँच बजे उपनिरीक्षक के नेतृत्व में थाना पुलिस बल एवं आरएफ फोर्स के साथ कस्बा सराय अकील के प्रमुख क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया।