चक्रधरपुर: ‘मेरा रेशम, मेरा अभिमान 2.0’ का समापन, वैज्ञानिक–किसान संवाद पर जोर
केंद्रीय रेशम बोर्ड के ‘मेरा रेशम, मेरा अभिमान 2.0–रेशम प्रौद्योगिकी हस्तांतरण अभियान’ के तहत पश्चिमी सिंहभूम में आयोजित जागरूकता, प्रशिक्षण एवं तकनीकी कार्यक्रमों का समापन गुरुवार को पायलट प्रोजेक्ट केंद्र, बंदगांव में हुआ। अभियान का उद्देश्य तसर किसानों को वैज्ञानिक तकनीकों से जोड़कर उत्पादन, उत्पादकता एवं गुणवत्तापूर्ण कोकून उत्पादन को बढ़ावा देना रहा।