झांसी: झांसी में सटोरियों के कालाधन का पता लगाने IT टीम, पुलिस ने मांगी मदद, रजिस्ट्री कार्यालय से बेनामी संपत्ति की जांच
Jhansi, Jhansi | May 4, 2026 झांसी में कालेधन से खड़े किए गए सटोरियों के साम्राज्य को ढहाने की पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस को सटोरियों की करोड़ों रुपए की बेनामी संपत्ति का पता चला है। सोमवार की दोपहर 3 बजे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब पुलिस ने इनकम टैक्स विभाग से मदद मांगी है। रजिस्ट्री कार्यालय से भी अचल संपत्ति का ब्यौरा जुटाया जा रहा है।