सुल्तानपुर: सुलतानपुर में पुलिस की दबंगई, रात में घर में घुसकर महिलाओं से की मारपीट, जमीनी विवाद में पुलिस पर पक्षपात का आरोप
सुलतानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र में पुलिस की कथित दादागिरी का मामला सामने आया है। ग्राम पचऊ का पुरवा, समरथपुर की रहने वाली पूनम उर्फ निशा ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र सौंपा है।शिकायत के अनुसार, 4 जून 2025 की रात करीब 12:37 बजे बल्दीराय थाने से आए सात पुरुष पुलिसकर्मी और एक महिला पुलिसकर्मी ने पूनम और उनकी मां के साथ मारपीट की।