खलीलाबाद: विद्युत बोर्ड में इनवर्टर का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के चनवापार गांव निवासी 35 वर्षीय युवक मुकेश यादव पुत्र बाबूलाल यादव शुक्रवार की सुबह सुबह 8:00 बजे इनवर्टर का फलक विद्युत बोर्ड में लगा रहे थे।करंट की चपेट में आने से हुए गंभीर रूप से घायल। परिजन उन्हें खलीलाबाद जिला अस्पताल के इमरजेंसी लेकर आए जहां उनका इलाज किया जा रहा है।इलाज के दौरान समाजसेवी अभय सिंह सहित अन्य लोग रहे मौजूद।