खगड़िया: मोरकाही थाना क्षेत्र में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार, एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
खगड़िया जिले में अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मोरकाही थाना पुलिस, DIU टीम खगड़िया और STF पटना की संयुक्त टीम ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। इस कार्रवाई में कुल 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी राकेश कुमार ने बुधवार की दिन के 3:00 बजे को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेस कर जानकारी देते हुए बताया कि उनके निर्देश