घाटमपुर के जहांगीराबाद स्थित मां काली शक्तिपीठ मंदिर में पुजारी को बंधक बनाकर तीन बदमाश यहां से इनवर्टर बैट्रा समेत दो दर्जन घंटे खोले ले गए। बदमाशों ने दान पत्र उखाड़ने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए तो भाग निकले,पुजारी ने ग्रामीणों संग पतारा चौकी पहुंचकर घटना की शिकायत की है, थाना प्रभारी ने शुक्रवार शाम 6:00 बजे बताया घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।