मनेर: हल्दी छपरा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 100 लीटर देसी शराब के साथ पांच शराब विक्रेताओं को किया गिरफ्तार
Maner, Patna | Apr 13, 2026 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत हल्दी छपरा गांव में पुलिस ने छापेमारी करते हुए 100 लीटर देसी शराब के साथ पांच शराब विक्रेताओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार विक्रेता हुलासी टोला के जटा राय, हल्दी छपरा के राम प्रवेश, दिलीप, चंदन व सोनु अभियुक्त की पहचान हुई है। सोमवार की देर शाम 7:45 के करीब का मामला है।