कैंपियरगंज: पीपीगंज के आरोपी अभिषेक श्रीवास्तव के खिलाफ पुलिस ने खोली 'बी' प्रकार की हिस्ट्रीशीट, आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त
पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक चर्चित आरोपी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे दुराचारी घोषित कर “बी” हिस्ट्रीशीट खोल दी है। आरोपी अभिषेक श्रीवास्तव, टीचर कॉलोनी पीपीगंज का निवासी है और उसके खिलाफ लंबे समय से कई आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर धोखाधड़ी, विवाद और धमकी जैसे मामलों में लगातार संलिप्त रहने के आरोप हैं।