मुरैना नगर: परीक्षा गांव में भतीजी के सामने लटका मिला वृद्ध ताऊ का शव, पोस्टमार्टम के बाद जांच में जुटी पुलिस
मुरैना जिले के माता बसैया थाना क्षेत्र के परीक्षा गांव में 60 वर्षीय किसान हुकुम सिंह तोमर ने बीती रात घर में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता तब चला जब सुबह पेपर देने के लिए उठी भतीजी ने उन्हें फंदे पर लटका देखा।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।