गोंडा: सालारपुरवा गांव में दो पक्षों में आपसी विवाद को लेकर जमकर चले लाठी-डंडे, दोनों पक्षों के चार लोग हुए घायल
Gonda, Gonda | Aug 17, 2024 सालारपूरवा गांव में जहांगीर और वाजिद अली के बीच आपसी विवाद को लेकर कहासुनी हो गयी। जिसके बाद सड़क किनारे दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले,जिसमें दोनों पक्षों के 4 लोग घायल हो गये। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नगर कोतवाल मनोज पाठक ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है और 3 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।