गोंडा: इटियाथोक के तीतगांव करूवापारा के पोखरे में मिला बोरे में बंधा अज्ञात शव, पुलिस शव के शिनाख्त में जुटी
Gonda, Gonda | Aug 17, 2024 तीतगाँव करुवापारा के एक पोखरे में शनिवार को प्लास्टिक बोरी मे बंधा हुआ एक शव मिलने से लोगों मे हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने हत्या कर शव को यहाँ फेंके जाने की आशंका जताई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाकर उसके पहचान का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो पाई। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर PM के लिए भेजा है।