पिछोर: भौंती थाना क्षेत्र के मनपुरा-ऊमरी रोड पर भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत
भौंती थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मनपुरा उमरी रोड पर शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। घटना शुक्रवार रात लगभग 8:00 बजे की बताई जा रही है। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जानकारी के अनुसार आमने-सामने से आ रही दो मोटरसाइकिलों में जोरदार भिड़ंत हो गई। दोनों वाहन चालकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई,पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी।