देखो भाई लोगों मैं तो इस वीडियो में कुछ नहीं कहूंगा, आप ही लोग कमेंट करें
विद्यालय में सोते मिले शिक्षक! बच्चों की पढ़ाई भगवान भरोसे, शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
पिछोर। शिवपुरी जिले के पिछोर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंडोरा स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय प्रेम नगर में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय समय के दौरान एक शिक्षक कक्षा में सोते हुए दिखाई दिए, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने का आरोप लगाया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि जब शिक्षक ही विद्यालय में आराम करते नजर आएंगे तो नौनिहालों का भविष्य कैसे संवरेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि विद्यालय में पढ़ाई की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है और बच्चों की शिक्षा के साथ लापरवाही बरती जा रही है।
ग्रामीणों ने जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए केवल योजनाएं बनाना पर्याप्त नहीं, बल्कि उनकी प्रभावी निगरानी भी जरूरी है।
बड़ा सवाल
क्या विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने की बजाय सोना ही जिम्मेदारों की कार्यशैली बन गई है? क्या शिक्षा विभाग इस मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई करेगा, या फिर बच्चों का भविष्य यूं ही दांव पर लगा रहेगा?
Collector Shivpuri
वायरल वीडियो की पुष्टी में Kuldeep Sharma नहीं करता