बीरपुर: मां वैष्णवी दुर्गा मंदिर बना श्रद्धालुओं का आस्था केंद्र, आकर्षक पंडाल व तोरणद्वार का निर्माण कार्य अंतिम चरण में
वीरपुर बाजार स्थित मां वैष्णवी दुर्गा मंदिर विगत कई वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। हर साल नवरात्र के अवसर पर यहां भक्तों का सैलाब उमड़ता है। न केवल वीरपुर प्रखंड बल्कि आसपास के गांवों और दूरदराज़ के इलाकों से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन और पूजा-पाठ के लिए पहुंचते हैं।