खंडवा: खंडवा में खाद-बीज दुकानों पर कृषि विभाग का बड़ा एक्शन, 8 दुकानों को नोटिस... 20 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे
खंडवा जिले में किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जिलेभर की खाद और बीज विक्रेताओं की दुकानों पर छापामार निरीक्षण किया जा रहा है। जांच के दौरान जिन दुकानों में अनियमितताएं और संदिग्ध गतिविधियां मिलीं, उनमें से 8 दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।