सांगानेर: जयपुर में री नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, कलेक्टर ने परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जयपुर में री नीट परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर जयपुर शहर के विभिन्न इलाकों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। वही जयपुर जिला कलेक्टर संदेश नायक ने भी विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार जयपुर में 103 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।