सुल्तानपुर: लाला का पुरवा में मजदूर की मौत में पिता और बेटी-दामाद पर हत्या का केस दर्ज, घटना का CCTV फुटेज वायरल
कूरेभार थानाक्षेत्र के सिद्धिगनेशपुर गांव के पास मजदूर सुरेंद्र की मौत के मामले में मृतक की पत्नी कुड़वार के लाला का पुरवा निवासी शायरी देवी की तहरीर पर कालू पाठक का पुरवा निवासी विशाल पांडेय उनके दामाद और बेटी पर हत्या का केस दर्ज हुआ है। हालांकि इस केस से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है। जिसमें अज्ञात वाहन ने सुरेंद्र को रौंदा है। पुलिस जांच कर रही है।