नवादा: गोलगप्पे बेचने वाले का बेटा विक्रम बना डॉक्टर, कुशवाहा सेवा समिति ने भगवानपुर गांव में किया सम्मानित
Nawada, Nawada | Jul 19, 2026 नवादा: सदर प्रखंड के भगवानपुर निवासी विक्रम कुमार ने संघर्षों को मात देकर नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर डॉक्टर बनने का सपना पूरा किया है। गोलगप्पे बेचकर परिवार चलाने वाले सुरेश प्रसाद के पुत्र विक्रम को तीसरे प्रयास में सफलता मिली। उनकी इस उपलब्धि पर कुशवाहा सेवा समिति, नवादा ने रविवार को सम्मान समारोह आयोजित किया।