ग्वालियर गिर्द: गोवंश से अप्राकृतिक कृत्य का आरोपी गिरफ्तार, विरोध के बीच पुलिस ने निकाला जुलूस
ग्वालियर के जगनपुरा इलाके में गोवंश के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। घटना का CCTV वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। वहीं गुरुवार शाम 5 बजे आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर उसका जुलूस भी निकाला गया, जबकि हिंदूवादी संगठनों ने थाने पहुंचकर कड़ी कार्रवाई की मांग की।