नौतोड़ के करीब 20 हजार मामले लंबित, जल्द मंजूरी की मांग।
जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने राज्यपाल कविंदर गुप्ता से मामलों पर शीघ्र कार्रवाई की गुहार लगाई। नेगी के अनुसार, नौतोड़ की मंजूरी से बंजर भूमि आबाद होगी और जनजातीय क्षेत्रों से पलायन रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने अधिकार के लिए सड़कों पर उतरने की नौबत नहीं आनी चाहिए। SHIMLA NEWS | STAR TODAY