लुण्ड्रा: लुण्ड्रा विकासखंड के रघुनाथपुर में अघोषित गोदाम पर छापेमारी कर 242 बोरी उर्वरक जब्त किए गए
आज दिनांक 4 जुलाई 2026 दिन शनिवार शाम 4.30 मिनट में जन संपर्क पियारो ग्रुप से मिली जानकारी अनुसार लुण्ड्रा विकासखंड के रघुनाथपुर में एक अघोषित गोदाम पर छापेमारी कर 242 बोरी उर्वरक जब्त किए गए हैं।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन और कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी पर कार्यवाही की जा रही है