चूरू: बीदासर के एक गांव की 25 वर्षीय विवाहिता ने नींद की टेबलेट का अधिक सेवन किया, जिला अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Apr 20, 2025 चूरू जिले के बीदासर के एक गांव की 25 वर्षीय विवाहिता ने रविवार को भूलवश नींद की गोलियों का अधिक सेवन कर लिया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत में परिजनों से चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज शुरू किया। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।