चूरू: जिले में गर्मी को लेकर जारी की गई एडवाइजरी, जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने दी व्यवस्थाओं की जानकारी
Churu, Churu | Apr 20, 2025 चूरू जिले में गर्मी और हीट वेव को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। जिला कलेक्टर अभिषेक सुराना ने रविवार को गर्मी के मद्देनजर जिले में की गई व्यवस्थाओं आदि की जानकारी दी। उन्होंने शाम 5:00 बजे करीब बताया कि चूरू जिले में बढ़ते हुए तापमान के बीच विभिन्न विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई है। जिले के सभी अस्पतालों में ओआरएस इत्यादि की व्यवस्था की गई है।