चूरू: पुलिस लाइन में सीएम की सभा के लिए विधायक ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण
Churu, Churu | Apr 20, 2025 चूरू के पुलिस लाइन में 21 अप्रैल को प्रस्तावित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सभा को लेकर तैयारियां जोरों पर है। रविवार शाम 4:00 बजे करीब चूरू विधायक हरलाल सहारण व भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ वासुदेव चावला ने सभा स्थल का निरीक्षण किया। सीनियर आईएएस सन्देश नायक ने यहां व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा, एसपी जय यादव मौजूद रहे।