बारां: पीड़ित पक्ष और सामाजिक संगठन ने विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्री पर धरना दिया, 2 फरवरी को आईजी को देंगे ज्ञापन
Baran, Baran | Jan 30, 2026 सामाजिक संगठन एवं पीडित पक्ष की ओर से नरेंद्र मीणा बृजनगर, रामकल्याण कश्यप, धर्मवीर बैरवा के नेतृत्व में शुक्रवार को जिला कलेक्ट्री पर धरना दिया। साथ ही सीसवाली थाने में तैनात जांच अधिकारी को बदलने, निष्पक्ष जांच करने एवं पीडित को मुआवजा देने की मांग की गई। उचित कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार को आईजी कोटा को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया।