अस्थावां: नौ दिन की भक्ति के बाद बुधवार को अस्थावां में श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई
नौ रात और नौ दिन तक मां दुर्गा की भक्ति में लीन रहने के बाद बुधवार को अस्थावां में श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां को विदाई दी। मां की प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय और भावुक हो उठा। विभिन्न पूजा समितियों की ओर से गाजे-बाजे और जयकारों के साथ विसर्जन जुलूस निकाला गया। इसमें महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मां की विदाई के दौरान