खैरथल: खैरथल में अस्थाई टैक्सी और बस स्टैंड हटाए जाएंगे, जाम से राहत देने के लिए प्रशासन की पहल
खैरथल में ट्रैफिक अव्यवस्था और जाम की समस्या से निपटने के लिए नगर परिषद और पुलिस ने कार्रवाई की है।शुक्रवार सुबह 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार हरसोली रोड स्थित अस्थाई टैक्सी स्टैंड और मातोर रोड पर संचालित अस्थाई बस स्टैंड को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई है अधिकारियों निर्देश दिए हैं कि शुक्रवार से सभी टैक्सी और बसों का संचालन केवल निर्धारित बस स्टैंड से होगा