सवायजपुर: सपा नेता यदुनंदन लाल वर्मा ने पार कीं मर्यादा की सीमाएं, भगवान राम और माता कौशल्या पर की भद्दी टिप्पणी, वीडियो हुआ वायरल
समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव यदुनंदन लाल वर्मा लोधी के अमर्यादित और घृणित भाषा का प्रयोग करने का मामला सामने आया है। एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए सपा नेता ने न केवल शास्त्रों की गलत व्याख्या की, बल्कि ऐसी ओछी और अश्लील टिप्पणी की जिसे सभ्य समाज में दोहराना भी पाप है। मूल रूप से हरदोई जिले के हरपालपुर क्षेत्र निवासी सपा नेता का एक वीडियो वायरल हुआ।