पटना ग्रामीण: पटना स्थित अपने आवास पर कांग्रेस विधायक प्रतिमा दास ने कहा: होली पर शिक्षकों की छुट्टी रद्द करना है अमानवीय व्यवहार
कांग्रेस विधायक प्रतिमा दास ने पटना स्थित अपने आवास पर होली पर शिक्षकों की छुट्टी रद्द करने को अमानवीय व्यवहार बताया है। बता दें कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के.के. पाठक ने शिक्षकों की होली की छुट्टी रद्द कर करीब 20000 शिक्षकों को ट्रेनिंग पर आने का आदेश दिया था। इसके बाद से ही शिक्षकों में आक्रोश है।