पटना ग्रामीण: चिराग पासवान ने बांटा सिंबल, जमुई सीट से चुनाव लड़ेंगे उनके बहनोई अरुण भारती
लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने भी चुनावी सिंबल बांटना शुरू कर दिया है। लोकसभा चुनाव के लिए श्रीकृष्णापुरी आवास पर बुधवार को उन्होंने जमुई लोकसभा सीट से अरुण भारती को चुनावी सिंबल दे दिया है। अरुण भारती चिराग पासवान के बहनोई हैं।