पटना ग्रामीण: राजधानी पटना के डाकबंगला चौराहा समेत इलाके की सड़कों पर दिन भर मची रही होली की धूम, पुलिस प्रशासन भी दिखा मुस्तैद
मंगलवार को सुबह से ही राजधानी पटना के डाक बंगला चौराहा समेत इलाके की सड़कों पर होली पर्व को लेकर सभी दुकानें बंद रही और सड़कों सन्नाटा पसरा रहा। वहीं शांतिपूर्ण होली संपन्न कराने के लिये सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद नजर आयी। युवा सुबह से ही काफ़ी उत्साहित होकर सड़कों पर कुर्ता फाड़ होली खेलने के साथ रंग,अबीर गुलाल में सराबोर नजर आए।