कैथल: भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ाने के लिए कांग्रेस के पास प्रत्याशी नहीं : सीएम नायब सैनी
कैथल में अपने अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प प्रधानमंत्री मोदी जैसा ताकतवर व्यक्तित्व ही ले सकता है। भारत को दुनिया की तीसरी आर्थिक शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा भी मोदी ही कर सकते हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को भी निशाने पर लिया।