हुज़ूर: ऐशबाग थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
Huzur, Bhopal | Jul 8, 2026 भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र में मंगलवार रात रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक ट्रैक पार करते समय मोबाइल की स्क्रीन देख रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।