हुज़ूर: स्वामी आनंद स्वरूप के विवादित बयान पर भोपाल में यादव महासभा ने जताया विरोध, रोशनपुरा चौराहे पर किया पुतला दहन
Huzur, Bhopal | Oct 11, 2025 भोपाल में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने स्वामी आनंद स्वरूप के खिलाफ तीखा विरोध जताते हुए रोशनपुरा चौराहे पर उनका पुतला दहन किया। महासभा ने टीटी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि आनंद स्वरूप ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, OBC, SC-ST समाज और डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक व जातिवाद टिप्पणियां की|