कानपुर: कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरकर युवक की ट्रैक पर हुई दर्दनाक मौत
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर मंगलवार 4बजे चलती ट्रेन से एक युवक लाइन पर गिर गया। ट्रेन के गुजरने के बाद यात्रियों ने लाइन पर युवक का दो टुकड़ों में बंटा शव पड़ा देखा। लाेगों ने इसकी जानकारी सुरक्षाकर्मियों को दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक चलती ट्रेन से गिरकर हादसे का शिकार हुआ। वहीं, आरपीएफ व जीआरपी का कहना है कि युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है।