पूरनपुर: नाजिया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग, भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी ने सौंपा ज्ञापन
पूरनपुर तहसील परिसर में सोमवार दोपहर 12 बजे भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में नाजिया इलाही द्वारा इस्लाम धर्म पैगम्बर की सान में गुस्ताखी व कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने के मामले में कार्रवाई की मांग की गई हैं।