नगर आयुक्त ने डाला छठ एवं देव दीपावली के पूर्व घाटों को साफ कराने का दिया निर्देश, किया घाटों का निरीक्षण
Sadar, Varanasi | Oct 25, 2024 नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के द्वारा शुक्रवार को अपने मातहत अधिकारियों के साथ गंगा घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। आगामी दिनों में पड़ने वाले दीपावली, देव दीपावली एवं डाला छठ पर्वों को देखते हुये गंगा घाटों की सफाई, सिल्ट की सफाई एवं सिल्ट का उठान, सीवर आदि की समस्या के सम्बन्ध में भ्रमण किया गया।