वाराणसी विकास प्राधिकरण सभागार में रोपवे निर्माण परियोजना की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित
Sadar, Varanasi | Oct 26, 2024 वाराणसी विकास प्राधिकरण के सचिव वेद प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में रोपवे निर्माण परियोजना की प्रगति की समीक्षा बैठक प्राधिकरण सभागार में शुक्रवार को आयोजित की गई। जिसकी जानकारी शाम साढ़े आठ बजे मीडिया को दी गई। यह परियोजना वाराणसी कैण्ट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया चौराहे तक एक पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम के रूप में विकसित की जा रही है।