जगदलपुर: क्रांतिकारी डेबरीधुर उद्यानिकी महाविद्यालय में आम महोत्सव-2026 का आयोजन, विभिन्न वैराइटी के आमों ने मोहा लोगों का मन
बस्तर अंचल की समृद्ध जैव-विविधता और पारंपरिक कृषि संपदा को एक बड़ा वैश्विक मंच देने के उद्देश्य से आज शनिवार दोपहर 3 बजे से दो दिवसीय भव्य बस्तर आम महोत्सव-2026 का आयोजन किया गया । जिसका मुख्य केंद्र जगदलपुर स्थित क्रांतिकारी डेबरीधुर उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र का परिसर रहा।