बैरिया: सरयू नदी के कटान से सुरेमनपुर दियरांचल की बस्ती खतरे में, गाँववालों ने महापंचायत में आंदोलन की चेतावनी दी
Bairia, Ballia | Oct 26, 2026 बलिया के बैरिया तहसील क्षेत्र में सरयू नदी के कटान से गांवों पर खतरा बढ़ गया है। रविवार को वशिष्ठ नगर में हुई महापंचायत में ग्रामीणों ने कटान रोकने के लिए स्थायी उपाय और भ्रष्टाचार जांच की मांग की। मंगलवार तक कदम न उठाए जाने पर उन्होंने आंदोलन तेज करने व विधानसभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी।