बिहटा प्रखंड अंतर्गत सिकंदरपुर गांव स्थित ईएसआईसी अस्पताल के डॉक्टर ने दूसरे दिन भी अपनी वेतन की मांग को लेकर ओपीडी को बाधित रखा। अस्पताल प्रशासन से डॉक्टर ने जल्द से जल्द अपनी वेतन की भुगतान की मांग पर डटे रहे। मामला मंगलवार की दोपहर 2:11 के करीब का है।