सूरजपुर: सूरजपुर पुलिस ने 50 लाख के 293 गुम मोबाइल बरामद किए, मालिकों को लौटाए
सूरजपुर पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश के लिए चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 50 लाख रुपये मूल्य के 293 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। लंबे समय से अपने मोबाइल की तलाश कर रहे लोगों को फोन वापस मिलने पर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पुलिस का आभार जताया।